अरबियन इंटरप्राइजेज पर लगा गंभीर आरोप, एसपी से शिकायत

  • विदेश भेजने के नाम पर युवक से ₹1.75 लाख की ठगी
  • एजेंसी ने फर्जी टिकट और वीजा थमाकर फरार
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

अम्बेडकरनगर। विदेश जाने के नाम पर अम्बेडकरनगर के एक युवक से सवा लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने वीजा एजेंटों द्वारा फर्जी टिकट और वीजा थमाकर फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी नरसिंह ने लिखित शिकायत दी है।

अरबियन इंटरप्राइजेज से हुई थी बातचीत

पीड़ित नरसिंह ने बताया कि उसने विदेश नौकरी के लिए पदुमपुर स्थित एक एजेंसी अरबियन इंटरप्राइजेज से संपर्क किया था। एजेंसी के मालिक अजय साहनी और उनके सहयोगी जितेंद्र यादव ने वीजा और टिकट उपलब्ध कराने के लिए कुल 1.75 लाख रुपए की मांग की। दोनों ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित तिथि पर फ्लाइट और वीजा उपलब्ध करा दिया जाएगा।

तीन किश्तों में की रकम की अदायगी

एजेंटों की बातों में आकर नरसिंह ने तीन किश्तों में पूरी रकम का भुगतान कर दिया।

30 जुलाई को ₹90,000

7 अगस्त को ₹50,000

8 अगस्त को ₹35,000

नरसिंह के अनुसार, एजेंटों ने 17 अगस्त की रात 10 बजे की फ्लाइट के लिए टिकट और वीजा उपलब्ध कराया। उन्हें बताया गया कि वे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भर सकते हैं।

एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा खुलासा, टिकट और वीजा निकला फर्जी

निर्धारित तिथि पर जब नरसिंह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और टिकट तथा वीजा की जांच कराई, तो अधिकारियों ने दस्तावेजों को फर्जी घोषित कर दिया। यह सुनकर पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तुरंत अजय साहनी और जितेंद्र यादव को फोन किया, लेकिन दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ थे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading