शंकराचार्य विवाद: अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर ने इस्तीफा दिया

अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर ने इस्तीफा दिया

शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत हुए प्रशांत कुमार

दो दिनों में यूपी में दो अफसरों के इस्तीफे

अयोध्या। यूपी में शंकराचार्य से जुड़े विवाद ने नया मोड़ लिया है। अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी से उन्हें गहरा आघात पहुंचा और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

प्रशांत कुमार ने बताया कि जिस प्रदेश का वेतन वे लेते हैं और जिस प्रदेश में उनका परिवार चलता है, उसके मुखिया का अपमान उन्हें अत्यंत पीड़ा देता है। उन्होंने इस्तीफा राज्यपाल को भेजा। 48 वर्षीय प्रशांत मूलतः मऊ जिले के सरवा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पहले सहारनपुर में जॉइनिंग ली थी और कानपुर में असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में कार्य किया। अयोध्या में उनकी पोस्टिंग 21 अक्टूबर, 2023 को हुई थी।

इस्तीफा देने के बाद प्रशांत कुमार अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए फूट-फूटकर रोए। उनके कार्यालय में GST अपर आयुक्त संतोष कुमार, एडीएम और एसपी सिटी पहुंचे और उनसे बातचीत की।

इससे पहले सोमवार को बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने भी इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह UGC का नया कानून और अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई बताई थी। ऐसे में दो दिनों में यूपी में दो अफसरों के इस्तीफे सामने आ चुके हैं।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *