अंबेडकरनगर में हरतालिका तीज पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

अंबेडकरनगर। हरतालिका तीज के पावन पर्व पर मंगलवार को जिले भर में धर्म, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करते हुए अपने अखंड सौभाग्य की कामना की। तड़के से देर शाम तक जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिरों में विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन और भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

प्रमुख शिवालयों में पूजन का दौर रहा जारी
हरतालिका तीज के अवसर पर अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, महरुआ, आलापुर, बसखारी, भीटी, कटेहरी समेत जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
पंडाटोला शिवालय, मीरानपुर शिव मंदिर, गायत्री मंदिर और शिवधाम इल्तिफातगंज रोड सहित अन्य स्थलों पर सुबह से ही व्रती महिलाओं की कतारें लग गईं। भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य और पंचामृत से भगवान शिव-पार्वती का विधिवत पूजन किया।

निर्जला व्रत के साथ महिलाओं की आस्था रही अडिग
हरतालिका तीज का व्रत विशेष रूप से कठिन माना जाता है। महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला रहकर व्रत का पालन किया। न किसी प्रकार का अन्न, न जल ग्रहण किया गया। व्रती महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में सजधजकर पूजन में भाग लिया। पूजन के उपरांत मंदिरों में संगीतमय भजन-कीर्तन व मंत्रोच्चार का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने समूहिक रूप से भाग लिया।

प्रशासन और प्रबंधन की रही सतर्कता
पर्व के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समितियों द्वारा सुरक्षा व सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। जल की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading