भीषण आग से सिंह ट्रेडर्स का स्टेशनरी गोदाम जलकर खाक

  • टांडा नगर में स्टेशनरी की दुकान में रविवार तड़के भीषण आग
  • दुकान पूरी तरह जलकर खाक, आसपास की दुकानों को भी नुकसान
  • 9 दमकल गाड़ियों ने घंटों किया प्रयास, आग पर अब भी पूरी तरह काबू नहीं

अम्बेडकरनगर। टांडा नगर के छज्जापुर दक्षिण मोहल्ले में रविवार तड़के भयंकर आग लगने से स्टेशनरी की एक बड़ी दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सिंह ट्रेडर्स के नाम से संचालित इस दुकान में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की 9 गाड़ियों के घंटों प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो सका था।

रात 3 बजे शुरू हुआ हादसा, सूचना देने पर भी नहीं उठा फोन
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह लगभग 3 बजे मोहल्ले के कुछ लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं उठता देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान स्वामी सुरेन्द्र सिंह उर्फ शनि सरदार को फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में उनके घर जाकर उन्हें सूचना दी गई। जब वे लगभग साढ़े तीन बजे मौके पर पहुंचे और शटर खोला, तो आग की लपटें तेजी से बाहर निकलने लगीं।

चार मंजिला इमारत चपेट में, आसपास की दुकानों को भी नुकसान
स्टेशनरी की यह दुकान बेसमेंट समेत कुल चार मंजिला थी, जिसमें किताबें, कापी और स्टेशनरी सामग्री के अलावा गोदाम भी था। आग ने बेसमेंट, ग्राउंड, फर्स्ट और सेकंड फ्लोर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बगल की इमारतें — सुभाष चंद्र अग्रहरि, राजेश साहू और रविचंद्र गुप्ता की दुकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। अनुमान के मुताबिक, कुल 50 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading