पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया विवादित: तालाब से सैकड़ों आधार कार्ड मिले

कोलकाता/बर्धमान। पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बीच बर्धमान जिले के ललितपुर में तालाब से सैकड़ों आधार कार्ड मिलने का मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार तालाब की सफाई के दौरान एक बोरा मिला, जिसमें कई आधार कार्ड थे। भाजपा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर राज्य सरकार पर फर्जीवाड़ा और पहचान प्रणाली को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

SIR प्रक्रिया के दौरान डर और आत्महत्या

दक्षिण 24 परगना जिले में सफीकुल गाजी ने मतदाता सूची से नाम हटने के डर से आत्महत्या कर ली। गाजी परिवार के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होने के बाद वह डर में थे कि वैध पहचान पत्र न होने पर उन्हें देश से बाहर कर दिया जाएगा। टीएमसी ने इसे SIR से जुड़ी आठवीं आत्महत्या बताया और भाजपा पर भय फैलाने का आरोप लगाया।

मातुआ समुदाय की भूख हड़ताल

टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर के नेतृत्व में मातुआ समुदाय के एक गुट ने बांग्लादेश से आए सभी शरणार्थियों को बिना शर्त नागरिकता देने की मांग पर ठाकुरनगर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। भाजपा ने इसे वोट राजनीति बताया, जबकि टीएमसी CAA का विरोध जारी रखे हुए है

तमिलनाडु और केरल में विरोध

  • तमिलनाडु की सत्तारूढ़ DMK ने SIR को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
  • केरल में CM पिनाराई विजयन ने सरकार द्वारा SIR को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की, और राज्य की सभी पार्टियां इसके पक्ष में खड़ी हैं।

पश्चिम बंगाल में विरोध मार्च

4 नवंबर को CM ममता बनर्जी ने कोलकाता में SIR के खिलाफ 3.8 किमी लंबा विरोध मार्च निकाला। उनके साथ पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी और बड़ी संख्या में वर्कर्स मौजूद थे। ममता ने कहा कि SIR को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और वोटर लिस्ट में धांधली की कोशिश की जा रही है।

BLO का घर-घर दौरा

देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट के लिए BLO 4 नवंबर से घर-घर पहुँचने लगे हैं। ट्रेनिंग 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक हुई थी और पूरी प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 तक चलेगी।

  • SIR में नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और गलतियों को सुधारा जाएगा
  • वोटर को फॉर्म भरकर जानकारी मैच करवानी होगी और अगर किसी का नाम दो जगह है तो एक जगह से हटाना होगा।

SIR वाले 12 राज्य: अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल।
कुल वोटर्स: करीब 51 करोड़।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *