आगरा के पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा-रात में सो रहे कर्मचारी को सांप ने डसा

  • आगरा के पेट्रोल पंप पर देर रात खौफनाक घटना
  • सोते समय कर्मचारी को सांप ने डसा, CCTV में कैद हुई वारदात
  • कर्मचारी की हालत फिलहाल स्थिर, अस्पताल में उपचार जारी

आगरा। शाहगंज क्षेत्र के पथौली स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात एक खौफनाक घटना घटी। रात में ड्यूटी कर रहा कर्मचारी जब पेट्रोल पंप के ऑफिस में बने कमरे में सो रहा था, तभी वहां एक काले रंग का जहरीला सांप घुस आया और उसने कर्मचारी को डस लिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब दो बजे की है। पंप पर काम करने वाला कर्मचारी रोज की तरह कमरे में जमीन पर सो रहा था। उसी दौरान सांप रेंगते हुए उसके पास आ गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सांप पहले उसके चेहरे के पास से गुजरा और फिर अचानक हाथ पर डस लिया।

कर्मचारी गहरी नींद में था, इसलिए उसे पहले कुछ पता नहीं चला। जैसे ही डसने के बाद दर्द हुआ, वह हड़बड़ाकर उठा और चारों ओर देखने लगा। इसी दौरान उसने सांप को तेजी से रेंगते हुए कमरे से बाहर जाते देखा। घबराए कर्मचारी ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने समय रहते उपचार शुरू किया, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लोगों में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद पथौली और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर खेतों और सुनसान इलाकों से सांप रात के समय आबादी वाले क्षेत्रों में निकल आते हैं, लेकिन पेट्रोल पंप जैसी जगह पर इस तरह की घटना ने सबको चौंका दिया है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading