गुजैनी में नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कानपुर। नोएडा में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर सत्यम देव (23) की गुरुवार को गुजैनी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सत्यम अपने छोटे भाई के एक्सीडेंट की जानकारी मिलने के बाद पटना जाने के लिए नोएडा से निकला था।

जानकारी के अनुसार, बिहार के दानापुर ईस्ट खगोल, विजय विहार कालोनी निवासी दीपक सिंह के पुत्र सत्यम नोएडा की पुष्पेंद्र टेक्नोलॉजी में कार्यरत थे। वह नोएडा में अपने दोस्तों अमन, सिद्ध और शेखर के साथ रहते थे। मंगलवार को उनकी बड़ी बहन पूजा ने सत्यम को फोन कर छोटे भाई शिवम के पटना में एक्सीडेंट होने की सूचना दी।

पटना जाने के लिए डायरेक्ट ट्रेन न होने के कारण सत्यम ने आनंद बिहार ट्रेन से कानपुर होते हुए अपने ममेरे भाई सुशील के घर बुधवार दोपहर 3 बजे पहुंचा। गुरुवार को सुबह 8 बजे सत्यम को जगाया गया, लेकिन वह नहीं उठा। नाक से खून बह रहा था। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुजैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *