अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सोमवार को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
एसपी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता का भरोसा दिलाया।
क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
गश्त के दौरान एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए। बाजार और आसपास के इलाकों में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।
उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और आमजन से बेहतर संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए।









