अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के मंगलम मैरिज हॉल में शुक्रवार को भाजपा की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। कार्यक्रम का संयोजन विधानसभा संयोजक केशरी नंदन त्रिपाठी ने किया।
विधानसभा प्रभारी गिरीश पांडेय उर्फ डिम्पुल ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान से बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। संगठन की असली ताकत बूथ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से अभियान में जुटने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, संकुल प्रकोष्ठ के सह संयोजक मिथिलेश त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम प्रकाश यादव, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा चंद्रिका प्रसाद और क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा धीरेन्द्र भारती मौजूद रहे।
इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला मंत्री उमाशंकर शुक्ल, शाश्वत मिश्र, डॉ. शिवपूजन वर्मा, संजय सिंह, विकास कुमार निषाद, केशव श्रीवास्तव, संदीप अग्रहरि, सरिता निषाद, प्रवीण गौड़, शुभम पांडे, विनय सिंह और कृष्णा अग्रहरि सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









