धनतेरस पर अंबानी परिवार की विशेष श्रद्धांजलि

  • मुकेश अंबानी परिवार ने अन्नपूर्णा मंदिर को भेजा विशेष श्रृंगार
  • श्रृंगार में कीमती आभूषण, बनारसी साड़ी, चूड़ियां, हार और टिकुली शामिल
  • धनतेरस पर सुबह 3 बजे से पूजन, 5 बजे आम भक्तों के लिए पट खुला

वाराणसी। धनतेरस के पावन अवसर पर देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने मां अन्नपूर्णेश्वरी के लिए विशेष स्वर्णमयी श्रृंगार सामग्री अर्पित की है। इसमें कीमती आभूषण, बनारसी रेशमी साड़ी, चूड़ियां, हार, टिकुली, बिंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री शामिल है।

अंबानी परिवार की ओर से भेजे गए इस श्रृंगार को दीपावली ग्रीटिंग कार्ड के साथ अर्पित किया गया है, जिसमें मुकेश अंबानी, उनके पुत्र आकाश और अनंत, पुत्रवधु श्लोका और राधिका और पोते-पोतियों के नाम अंकित हैं।

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में सुबह 3 बजे से पूजन आरंभ होगा और पौने 5 बजे तक विधिपूर्वक पूजा संपन्न होगी। आम भक्तों के लिए मंदिर पट 5 बजे खोला जाएगा। पांच दिनों तक श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा, मां भूमि देवी, लक्ष्मी और रजत महादेव के दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर में दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी। स्वर्णमयी माता के दर्शन प्रतिदिन भोर 4 बजे से रात 11 बजे तक होंगे, जबकि वीआईपी दर्शन का समय शाम 5 से 7 बजे निर्धारित किया गया है। वृद्ध और दिव्यांग भक्तों के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading