स्मार्ट व नेट मीटरिंग पर विशेष कार्यशाला सम्पन्न

  • बैंकों की कार्यशाला की भी जरूरत – सीडीओ आनंद शुक्ला
  • बाजारों, विद्युत उपकेंद्रों पर अधिक से अधिक कैंप लगाने के निर्देश
  • वेंडर और विभागों में समन्वय से बढ़ेगी सौर ऊर्जा की भागीदारी
    अंबेडकरनगर। ऊर्जा और सौर क्रांति की दिशा में जिले में एक बड़ा कदम उठाते हुए लोहिया भवन सभागार में स्मार्ट मीटर व नेट मीटरिंग की तकनीकी समस्याओं व समाधान को लेकर एक एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, यूपीनेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी एस.डी. दुबे, परियोजना अधिकारी पीएन पांडे, सहायक सलाहकार उपकारी नाथ तिवारी, विद्युत विभाग के समस्त अवर अभियंता, अभियंता, मीटर रीडर, सुपरवाइजर, व वेंडर उपस्थित रहे।

    पीपीटी के माध्यम से तकनीकी समस्याओं का विश्लेषण
    कार्यशाला में नेट मीटर और स्मार्ट मीटरिंग के संचालन में आ रही समस्याओं को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
    वेंडरों, अभियंताओं और मीटर रीडरों से फीडबैक लेते हुए संबंधित तकनीकी अड़चनों की पहचान की गई और समाधान की रूपरेखा तैयार की गई। विशेष रूप से मीटर कन्फ़िगरेशन, फ्लैग-ऑन, रीडिंग फिक्सेशन और बिल जनरेशन की प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया गया।

    समस्याओं के निस्तारण की तय होगी टाइमलाइन

    जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं समयबद्ध तरीके से सुलझाई जाएं। सभी तकनीकी और फील्ड समस्याओं की एक टाइमलाइन आधारित निस्तारण योजना तैयार की जाए ताकि स्मार्ट मीटरिंग से संबंधित शिकायतों का निपटारा शीघ्र हो सके।”

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading