अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय के तमसा मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल जूनियर ब्रांच में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं अहरिया स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल सीनियर ब्रांच में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। दोनों विद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में पीटी परेड समेत विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन स्वतंत्रता दिवस का उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी खेल प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश योग शिक्षक एवं खेल शिक्षक तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर शैलेंद्र कुमार दूबे की उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधक संतोष जायसवाल और डायरेक्टर विक्की कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
तमसा मार्ग स्थित जूनियर ब्रांच के प्रधानाचार्य सुमित रंजन और अहरिया स्थित सीनियर ब्रांच के प्रधानाचार्य रविंद्र श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह में विद्यालय परिवार के सदस्य दिलीप वर्मा, कृष्णानंद तिवारी, गौरव शुक्ला, दीपक गुप्ता, आकाश तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, सुनील झा, विशाल राय, सतीश यादव, मनीष वर्मा और अजय कुमार गौड़ मौजूद रहे। अध्यापिकाओं में रजनी त्रिपाठी, रजनी दूबे, अनुपम वर्मा, ज्योति शुक्ला, मोनिका मखीजा, स्वर्णिमा, श्रुति, हिना, हुमा, श्रीवास्तव, सुषमा पाठक, पूनम नाग, तोशीबा खान, रेनू, ईशा श्रीवास्तव और दिव्या सिंह शामिल रहीं। कोऑर्डिनेटर नेहा सिंह, गुड़िया, मधुबाला दूबे और कीर्ति सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।









