उत्तर प्रदेश को सौंपी गई माँ अन्नपूर्णा की प्रतिमा

उत्तर प्रदेश को सौंपी गई माँ अन्नपूर्णा की प्रतिमा

नयी दिल्ली। लगभग एक सदी पहले काशी से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा आज यहां एक रंगारंग सांस्कृतिक समारोह में उत्तर प्रदेश को सौंप दी गयी।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी ने उत्तरप्रदेश के मंत्री सुरेश राणा को प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

समारोह के बाद देवी अन्नपूर्णा की प्रतिमा को लेकर एक भव्य शोभायात्रा में रवाना किया गया। शोभायात्रा

गाजियाबाद के मोहन मंदिर और गौतमबुद्ध नगर के दादरी नगर शिव मंदिर में कुछ समय के लिए रुकी , जहां उत्साही भक्तों ने इसका स्वागत किया और पूजा अर्चना की।

शोभायात्रा इसके बाद बुलंदशहर के लिए रवाना हुई जहां से यह अलीगढ़, हाथरस और कासगंज के लिए रवाना हुई, जहां यह रात भर रुकेगी। शुक्रवार , 12 नवंबर को शोभायात्रा का एटा, मैनपुरी, कन्नौज और कानपुर में भी रात को रुकेगी। शनिवार, 13 नवंबर को शोभायात्रा उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या की यात्रा करेगी।

अंत में यह प्रतिमा 14 नवंबर को सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और जौनपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। प्रतिमा 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के अवसर पर औपचारिक समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा सरकार के साथ इस संबंध में एक समझौते के बाद कनाडा से प्रतिमा की घर वापसी की घोषणा की थी।

श्री मोदी के कार्यकाल के दौरान विभिन्न देशों ने 42 दुर्लभ प्रतिमाओं और पुरावशेषों को भारत को लौटाया गया है, जबकि 1976 से 2013 तक केवल 13 दुर्लभ प्रतिमायें देश को लौटाई गई हैं।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *