साल के आखिरी दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 85,221 पर बंद

नई दिल्ली। साल 2025 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 546 अंक चढ़कर 85,221 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 191 अंक की तेजी के साथ 26,130 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत खरीदारी

  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी रही।
  • निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 शेयर ऊपर बंद हुए।
  • बैंकिंग, मेटल, एनर्जी और FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।

ग्लोबल बाजार का मिला-जुला रुख

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई बंद रहे।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.87% गिरकर 25,630 पर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.09% चढ़कर 3,968 पर बंद हुआ।
  • अमेरिका में 30 दिसंबर को डाउ जोन्स 0.20% गिरकर 48,367 पर बंद हुआ, वहीं नैस्डेक और S&P 500 में क्रमशः 0.24% और 0.14% की गिरावट रही।

घरेलू निवेशकों का जोरदार समर्थन

  • 29 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹3,844.02 करोड़ के शेयर बेचे।
  • घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹6,159.81 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • दिसंबर में अब तक FIIs ने कुल ₹30,752.24 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने ₹72,860.27 करोड़ की खरीदारी की।
  • नवंबर में भी बाजार को DIIs ने सपोर्ट दिया था, उन्होंने ₹77,083.78 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *