विहिप का सुलतानपुर में 60 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

हित चिंतक अभियान के तहत अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक, संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों पर चर्चा

सुलतानपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जिले में संगठन का विस्तार करने के लिए हित चिंतक अभियान के तहत 60 हजार लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में बुधवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई।

बैठक दोपहर एक बजे नागेंद्र सिंह के कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ संगठन की नीतियों और कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया।

हर साल चलाया जाता है हित चिंतक अभियान

गजेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद हर साल हित चिंतक अभियान चलाती है। इसके माध्यम से हिंदू समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने अधिवक्ताओं को अभियान के उद्देश्यों और संगठन विस्तार की योजना की जानकारी दी।

अधिवक्ताओं को दी गईं अभियान की रसीदें

बैठक में मौजूद दर्जनों अधिवक्ताओं को हित चिंतक अभियान की रसीदें वितरित की गईं। संगठन की ओर से जिले में निर्धारित 60 हजार लोगों को जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button