राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सख्त अभियान

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में 23वें दिन व्यापक स्तर पर प्रवर्तन और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों की सघन जांच की गई और चालकों को लेन ड्राइविंग के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों की ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच के दौरान शराब के सेवन की स्थिति में वाहन संचालन को लेकर सख्त संदेश दिया गया और नियमों के पालन पर जोर दिया गया।

प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चला जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। परिवहन विभाग की टीम द्वारा वाहन चालकों और आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए। इन पम्पलेटों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए।

चालकों से अपील की गई कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, रेड लाइट जम्पिंग से बचें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने और दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के निर्देश दिए गए।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *