
अम्बेडकरनगर। रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।रक्त केन्द्र में B पॉजिटिव ग्रुप की कमी की सूचना पर राज्य प्रबंध समिति सदस्य एवं यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित किया गया।शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं में मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करना रहा।
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 6 युवाओं ने किया रक्तदान
शिविर में कुल 10 युवाओं ने पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 6 युवा — पन्तलाल, अंकित जायसवाल, मनोज कुमार वर्मा, निरपेंद्र, विंदराज और यशवंत — योग्य पाए गए और उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया।चिकित्सकों ने रक्तदान की प्रक्रिया को पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न कराया।एकत्रित रक्त यूनिट्स का उपयोग जरूरतमंद मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और आपात स्थितियों में जीवन रक्षा हेतु किया जाएगा।
शिविर में मौजूद चिकित्सा अधिकारियों डॉ. जे.पी. यादव, डॉ. श्वेता, डॉ. मुकेश और काउंसलर दीपक नाग ने प्रतिभागियों को रक्तदान के वैज्ञानिक लाभों की जानकारी दी।








