पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड में ली सलामी

  • साप्ताहिक परेड में एसपी ने ली सलामी
  • यूपी-112 वाहनों का निरीक्षण, उपकरणों की जांच
  • शस्त्रागार व क्वार्टर गार्ड की समीक्षा

अम्बेडकरनगर । अम्बेडकरनगर (शुक्रवार को साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस बल को दौड़ कराई और टोलीवार परेड ड्रिल का निरीक्षण कर जवानों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

पीआरवी वाहनों का निरीक्षण, उपकरणों की पूर्णता के निर्देश

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहनों में हेड लाइट, हूटर, इंडिकेटर, फर्स्ट एड किट सहित सभी आवश्यक उपकरण मानक के अनुरूप एवं कार्यशील स्थिति में होने चाहिए। इसके अलावा, वाहनों की साफ-सफाई एवं नियमित रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया गया।

शस्त्रागार व क्वार्टर गार्ड का भी निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रागार एवं क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने तैनात कर्मियों को शस्त्रों के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण और सुरक्षा मानकों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रिक्रूट आरक्षियों को मिला अभ्यास और मार्गदर्शन

निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों की परेड व प्रशिक्षण गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने उनके परेड अभ्यास का निरीक्षण किया और अनुशासन, ड्रेस सेंस और शारीरिक दक्षता पर विशेष बल देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कैंटीन, मेस, सैलून और क्लास रूम का भी भ्रमण कर स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और प्रशिक्षण सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की।

हवाई पट्टी पर टोलीवार अभ्यास

शारीरिक दक्षता और परेड ड्रिल को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को राजकीय हवाई पट्टी पर भी टोलीवार परेड अभ्यास कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सटीक कदमताल, समन्वय और अनुशासन का अभ्यास कराया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading