लखनऊ में हॉस्पिटल मैनेजर की संदिग्ध मौत, सर्वेंट रूम में मिला शव

  • सन एरिस हॉस्पिटल में मैनेजर मिला मृत
  • दरवाजा नहीं खुला तो स्टाफ ने पुलिस को बुलाया
  • कमरे में नहीं मिले संघर्ष के निशान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मंगलवार रात सन एरिस हॉस्पिटल के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अस्पताल के सर्वेंट रूम में मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

दरवाजा नहीं खुला तो स्टाफ ने दी पुलिस को सूचना
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात 30 वर्षीय आयुष जायसवाल हॉस्पिटल के सर्वेंट रूम में सोने गए थे। देर रात स्टाफ ने जब उन्हें आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।

कमरे में जमीन पर मिला शव, नहीं मिले संघर्ष के निशान
पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़वाकर अंदर गई, तो आयुष का शव जमीन पर पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में किसी तरह की छीना-झपटी या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

परिवार गांव गया था, अकेले थे आयुष
आयुष मूल रूप से श्रावस्ती जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में वह चिनहट में किराए के मकान में रहते थे। परिवार में पत्नी आरती, दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि परिवार इस समय दिवाली पर गांव गया हुआ था। मंगलवार रात आयुष किसी काम से हॉस्पिटल आए थे और वहीं सर्वेंट रूम में रुक गए थे।

पुलिस जांच जारी
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading