ताजमहल फिल्म के को-प्रोड्यूसर इरशाद आलम करोड़ों की ठगी में गिरफ्तार

ताजमहल फिल्म के को-प्रोड्यूसर इरशाद आलम गिरफ्तार

कारोबारी से जमीन दिलाने के नाम पर 3.30 करोड़ रुपए ठगे

रुपए वापस मांगने पर झूठे मुकदमे और 60 लाख रुपए रंगदारी की धमकी

कानपुर। कानपुर पुलिस ने ताजमहल फिल्म के को-प्रोड्यूसर और टेनरी संचालक इरशाद आलम को करोड़ों की ठगी के मामले में प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। कारोबारी से 3.30 करोड़ रुपए हड़पने और 60 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में उनके खिलाफ पिछले दिनों बेकनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

कारोबारी से जमीन के नाम पर 3.30 करोड़ की ठगी

बेकनगंज निवासी पोल्ट्री कारोबारी मोहम्मद शोएब ने बताया कि व्यापार बढ़ाने के लिए जमीन की तलाश थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात इरशाद आलम से कराई गई।
इरशाद ने जाजमऊ गज्जूपुरवा स्थित जमीन 1.65 करोड़ में बेचने की बात कहकर पहला भुगतान ले लिया। लेकिन बैनामा नहीं हुआ।
इसके बाद रकम दोगुनी करने की मांग की गई। शोएब ने दूसरा भुगतान भी कर दिया। कुल 3.30 करोड़ देने के बाद भी इरशाद बैनामा करने से मुकर गया।

भूमि सरकारी निकली, रंगदारी की मांग

जमीन की जांच करने पर पता चला कि यह भूमि पहले ही सरकार द्वारा अधिग्रहीत की जा चुकी है।
रुपए वापस मांगने पर इरशाद और उसके साथियों ने 13 सितंबर को कारोबारी को दुकान पर जाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और 60 लाख रुपए की रंगदारी मांगी।

प्रयागराज से गिरफ्तार कर कानपुर लाया गया

पीड़ित ने यह मामला ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विनोद कुमार सिंह के सामने उठाया। शिकायत के बाद 29 नवंबर को बेकनगंज पुलिस ने इरशाद समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज की।
बुधवार तड़के पुलिस ने इरशाद आलम और उसके साथी अनवर शेख उर्फ रेहान को प्रयागराज से गिरफ्तार कर कानपुर लाया। थाने में दोनों से पूछताछ जारी है।

ED और CBI सहित 10 से अधिक केस दर्ज

इरशाद आलम पर जाजमऊ, बाबूपुरवा, चकेरी, बेकनगंज समेत कई थानों में 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
उनके खिलाफ ED और CBI की जांच भी लंबित है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *