प्रतिभाओं को चाहिए मंच- अंबेडकरनगर है तैयार- डॉ. हरिओम पांडे

  • एकलव्य स्टेडियम ने फुटबॉल फाइनल में गिर्फिन स्कूल को दी शिकस्त
  • प्रशिक्षकों व जिला ओलंपिक संघ की सक्रिय भूमिका रही सराहनीय
  • खेल को बताया मानसिक और शारीरिक विकास का सशक्त माध्यम
अंबेडकरनगर। खेल विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सात दिनों तक जिले के अलग-अलग मैदानों में आयोजित हुआ जिला स्तरीय खेल महोत्सव, गुरुवार को बैडमिंटन हॉल में भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया। इस आयोजन ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया बल्कि जिले की खेल पहचान को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
महोत्सव में तैराकी, हॉकी, जूडो, कुश्ती, भारोत्तोलन, फुटबॉल व हैंडबॉल जैसे सात खेलों में जिले के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल की तकनीकी गुणवत्ता, अनुशासन और समर्पण ने निर्णायकों को भी चौंका दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने इसे अब तक का सबसे सफल आयोजन बताया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडे ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा—”हमारे यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की।” उन्होंने जिला प्रशासन से खिलाड़ियों के निरंतर प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की मांग की।
समापन दिवस का आकर्षण रहा फुटबॉल का फाइनल मुकाबला जिसमें एकलव्य स्टेडियम की टीम ने गिर्फिन पब्लिक स्कूल को दो शून्य से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस जीत से टीम ने दिखा दिया कि वे राज्यस्तरीय लीग में चुनौती देने की पूरी क्षमता रखते हैं।
पुरस्कार वितरण के दौरान जब खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए स्पोर्ट्स किट, मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए, तो बैडमिंटन हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खिलाड़ियों की आंखों में चमक और चेहरे पर आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading