टांडा: परिषदीय विद्यालय मीरानपुर में चोरी

अंबेडकरनगर के टांडा थाना क्षेत्र स्थित परिषदीय विद्यालय मीरानपुर में रविवार रात चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने स्कूल के चार कमरों के ताले तोड़कर किचन से रसोई गैस सिलेंडर, खाना पकाने के बर्तन, चूल्हा और बच्चों के लिए रखा राशन चुरा लिया।

सुबह खुला स्कूल, पता चली चोरी

सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर शिक्षकों ने कमरों के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टांडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी।

सहायक अध्यापिका ने दी जानकारी

विद्यालय की सहायक अध्यापिका जफर कमान ने बताया कि चोरों ने चार कमरों में सेंध लगाई और वहां रखा सभी सामान उठाकर ले गए। उन्होंने कहा कि चोरी में बच्चों का राशन और रसोई का पूरा सामान शामिल है।

पिछले 15 दिनों में दूसरी घटना

यह घटना पिछले 15 दिनों के भीतर इसी क्षेत्र में दूसरी चोरी है। कुछ समय पहले इसी परिषदीय विद्यालय के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय से भी चोरों ने समान चुराया था। ठंडी की छुट्टियों के दौरान भी चोरों ने प्राथमिक विद्यालय के किचन से बर्तन, सिलेंडर और बच्चों का राशन ले गए थे। उस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय लोग और विद्यालय प्रबंधन लगातार हो रही चोरियों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे मामलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए चोरी के मामलों की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *