टेक महिंद्रा का मुनाफा 77% बढ़ा- शेयरधारकों को ₹30 का डिविडेंड

  • 77% की उछाल के साथ मुनाफा बढ़ा, निवेशकों के चेहरे खिले
  • ₹13,556 करोड़ की कमाई, बाजार की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन
  • टेक महिंद्रा का डिविडेंड तोहफा, हर शेयर पर ₹30 का लाभांश घोषित

मुंबई।  आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को इस तिमाही में ₹1,167 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 77% ज्यादा है। यह आंकड़ा मार्केट विश्लेषकों की उम्मीद से बेहतर रहा, जिन्होंने अनुमान लगाया था कि मुनाफा ₹1,084 करोड़ रहेगा।

कंपनी की कुल इनकम ₹13,556 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 2.35% अधिक है। ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹13,384 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.98% की बढ़त दर्शाता है। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च ₹12,091 करोड़ और टैक्स पेमेंट ₹3,223 करोड़ रहा।

 शेयरधारकों को बड़ा फायदा:- टेक महिंद्रा ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹30 का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। डिविडेंड कंपनी के मुनाफे का वो हिस्सा होता है जो निवेशकों को बांटा जाता है।

 शेयर का प्रदर्शन:- रिजल्ट के बाद कंपनी का शेयर 0.49% की तेजी के साथ ₹1,446 पर बंद हुआ। पिछले 5 दिन में यह शेयर 13% चढ़ा है। हालांकि, एक महीने में इसमें 1% की गिरावट और 6 महीने में 17% की गिरावट देखी गई है। लेकिन एक साल की बात करें तो यह 22% तक चढ़ चुका है। टेक महिंद्रा की मौजूदा मार्केट वैल्यू ₹1.42 लाख करोड़ है।

 क्या होता है कॉन्सोलिडेटेड रिजल्ट?:- कॉन्सोलिडेटेड रिजल्ट पूरे ग्रुप के वित्तीय प्रदर्शन को दिखाते हैं, जिसमें सब्सिडियरी कंपनियों का डाटा भी शामिल होता है। इसके विपरीत स्टैंडअलोन रिजल्ट केवल एक यूनिट के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading