फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद विवाद, ईदगाह परिसर में बवाल

  • फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद विवाद से तनाव
  • हिंदू संगठनों के 2 हजार लोग ईदगाह पहुंचे
  • मकबरे को मंदिर बताकर तोड़फोड़, भगवा झंडा लगाया

फतेहपुर। यूपी के संभल के बाद अब फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद विवाद ने तूल पकड़ लिया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों के करीब दो हजार लोग शहर के ईदगाह में बने एक मकबरे पर पहुंचे। उनका दावा था कि यह स्थल मंदिर है।

पुलिस ने पहले से ही मकबरे के चारों ओर बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन लाठी-डंडे से लैस भीड़ ने वहां पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ युवकों ने मकबरे की छत पर चढ़कर भगवा झंडा लगा दिया। हिंदू महासभा के नेता मनोज त्रिवेदी भीड़ के साथ अंदर पहुंचे और पूजा-पाठ करने लगे।

इस घटना से मुस्लिम समुदाय आक्रोशित हो गया और करीब डेढ़ हजार लोग ईदगाह पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठियां चलाकर भीड़ को खदेड़ा और 10 थानों की फोर्स मौके पर बुला ली।

तनाव बढ़ने के बाद हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला चौराहे पर जाम लगा दिया और सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

बवाल की सूचना मिलते ही एडीजी जोन प्रयागराज संजीव गुप्ता मौके पर पहुंचे और फ्लैग मार्च कराया। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। एडीजी के आदेश पर चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ और कानपुर देहात के एएसपी को फतेहपुर भेजा गया है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading