एलन मस्क की टेस्ला रोडस्टर ने भरी उड़ान

टेस्ला ने दूसरी जनरेशन की रोडस्टर का किया प्रदर्शन, स्पेसएक्स की थ्रस्टर तकनीक से हवा में कलाबाजी; 2028 में प्रोडक्शन शुरू करने की योजना

मुबंई। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 15 अक्टूबर को अमेरिका के टेक्सास में अपनी नई जनरेशन की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’ का प्रदर्शन किया। डेमो में कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर चढ़ी, उल्टी हुई और फिर हवा में उछलकर पलटी मारते हुए सुरक्षित जमीन पर उतर गई। इस प्रदर्शन के बाद 16 अक्टूबर को कार की चर्चा तेज हो गई। टेस्ला ने इसमें स्पेसएक्स से जुड़ी रॉकेट तकनीक का इस्तेमाल किया है। कंपनी की योजना 2028 में इसका प्रोडक्शन शुरू करने की है।

मस्क बोले- ‘यह काम कर गया’
डेमो के दौरान कार की सफल लैंडिंग के बाद एलन मस्क ने कहा, “चलिए, यह काम कर गया।” उन्होंने इस तकनीक को टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों के संयुक्त प्रयास का नतीजा बताया। प्रदर्शन में कार को बिना चालक के चलाया गया था।

रॉकेट जैसी तकनीक से हवा में कलाबाजी
टेस्ला के वाहन इंजीनियरिंग उपाध्यक्ष लार्स मोरावी के मुताबिक, कार को रैंप पर उल्टा टिकाए रखने के लिए नीचे लगे पंखों और सक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद हवा में उठने और दिशा नियंत्रित करने के लिए स्पेसएक्स से जुड़ी कोल्ड-गैस थ्रस्टर तकनीक दिखाई गई।
कार में ऊंचाई नियंत्रित करने वाले थ्रस्टर्स और पीछे मुख्य थ्रस्टर्स लगाए गए हैं। इनकी मदद से प्रदर्शन के दौरान कार हवा में उठी और पलटी। हालांकि, यह एक नियंत्रित प्रोटोटाइप प्रदर्शन था; इससे यह साबित नहीं होता कि कार आम सड़कों पर इसी तरह उड़ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button