सेना के शौर्य को सलाम- जहांगीरगंज में निकली भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा

  • जहांगीरगंज में निकली भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जनसामान्य का आभार प्रदर्शन
  • हर वर्ग और आयु के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अम्बेडकरनगर। भारतीय सेना की पराक्रम गाथा और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उत्सव स्वरूप शनिवार को जहांगीरगंज नगर क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए निकली शौर्य तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति, एकता और सैन्य सम्मान का जीवंत प्रतीक प्रस्तुत किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में हर वर्ग, हर आयु और समुदाय के लोगों ने सहभागिता निभाई।

शौर्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जहांगीरगंज तिराहा मार्ग से हुआ। तिरंगे से सजी भीड़ में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगीतों की गूंज के बीच यह यात्रा मामपुर होते हुए नरियाँव बावली चौक पर सम्पन्न हुई। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते नारों ने राष्ट्रनिष्ठा का दृश्य रूप में प्रस्तुतीकरण किया। “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना जिंदाबाद” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” जैसे नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

शौर्य तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अमरेंद्रकांत सिंह, राहुल पांडेय, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिला मंत्री राजा बाबू गुप्ता, मंडल महामंत्री अम्ब्रेश मिश्र, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अंजू पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading