
- ड्राइविंग लाइसेंस अप्रूवल में तेजी लाने की पहल
- लैपटॉप से लॉगिन कर सकेंगे प्रक्रिया पूरी
- पहले चरण में सिर्फ DL अप्रूवल शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने आम जनता को राहत देते हुए ड्राइविंग लाइसेंस (DL) की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब RTO और संबंधित अधिकारी ऑफिस आने की बाध्यता से मुक्त हो गए हैं। वे कहीं से भी ऑनलाइन DL अप्रूव कर सकेंगे, जिससे पेंडिंग मामलों की संख्या में तेजी से गिरावट आने की उम्मीद है।ऑफिस नहीं, अब मीटिंग या घर से ही DL अप्रूवल
परिवहन विभाग ने RTO अधिकारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है, ताकि वे अपने कार्यालय से बाहर रहते हुए भी सिस्टम में लॉग इन कर प्रक्रिया पूरी कर सकें। इससे फाइलों के अटकने और आवेदनों के लंबित रहने की समस्या से निजात मिलेगी।
पहले अधिकारी केवल IEP (इंटीग्रेटेड इंफोर्समेंट प्लेटफॉर्म) के जरिये दफ्तर में उपस्थित होकर ही DL अप्रूव कर सकते थे। अब यह बाध्यता खत्म हो गई है।
पहले चरण में DL अप्रूवल की सुविधा, आगे और सेवाएं जुड़ेंगी
फिलहाल इस सुविधा को ड्राइविंग लाइसेंस अप्रूवल तक सीमित रखा गया है, लेकिन विभाग की योजना है कि आने वाले समय में इसमें अन्य सेवाएं भी शामिल की जाएंगी:
वाहन परमिट
ओनरशिप ट्रांसफर
वाहन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन)
अन्य लाइसेंस सेवाएं
क्या बोले लखनऊ RTO प्रशासन
आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी ने बताया,
“इस नई प्रणाली से विभाग को लंबित आवेदनों का निस्तारण तेजी से करने में मदद मिलेगी। इससे पारदर्शिता भी बढ़ेगी और जनता को समय पर सेवाएं मिल सकेंगी।”
नए सिस्टम के लाभ
अधिकारियों को फिजिकल उपस्थिति की बाध्यता से राहत
डिजिटल प्लेटफॉर्म से पारदर्शिता और गति
आम नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध
फाइलों की लंबी कतार खत्म
आवेदकों को अप्रूवल स्टेटस जल्दी मिलेगा








