यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज होगा जारी

लखनऊ।  यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम आज (मंगलवार) को घोषित किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में थोड़ी देर में रिजल्ट जारी करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को मिली थी परीक्षा की जिम्मेदारी

इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को सौंपी गई थी। परीक्षा 1 जून को प्रदेश के 69 जिलों के 751 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

3.44 लाख ने कराया था पंजीकरण, 3.05 लाख हुए शामिल

इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3,44,546 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,05,099 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह आंकड़ा कुल आवेदकों का लगभग 89% है।

2.40 लाख सीटों पर होगा दाखिला

राज्यभर के लगभग 2300 बीएड कॉलेजों में 2.40 लाख सीटें उपलब्ध हैं, जिन पर इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर दाखिला होगा।

पिछली बार अलीगढ़ के मनोज रहे थे टॉपर

पिछले वर्ष अलीगढ़ के मनोज कुमार ने आर्ट स्ट्रीम से टॉप किया था। उन्हें 400 में से 344.67 अंक प्राप्त हुए थे। वहीं प्रयागराज के शिव मंगल 339.33 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और वाराणसी के नजीर अहमद 338.66 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading