इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गांजा लेकर घूम रहा था युवक

  • अकबरपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • अभियुक्त के पास से 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
  • इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गश्त के दौरान हुई गिरफ्तारी

अंबेडकरनगर। अकबरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 1350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना कोतवाली अकबरपुर की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। दोपहर लगभग तीन बजे टीम जब इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पहुंची, तभी एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जाते हुए दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की।

युवक ने अपना नाम चन्द्रपाल बताया, जो मूल रूप से मुजाहिदपुर, थाना इब्राहिमपुर का निवासी है और वर्तमान में काशीराम आवास, कटारिया याकूबपुर थाना अकबरपुर में रह रहा है। उसके दाहिने हाथ में एक झोला था, जिसे तलाशी लेने पर उसमें से 1350 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में उसने गांजा रखने की बात स्वीकार की। इस पर थाना स्थानीय पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

इस कार्रवाई में कोतवाली अकबरपुर की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading