युवक की गला रेतकर हत्या- प्रेम प्रसंग बना वजह? गांव के तालाब में मिली लाश

  • बलिया के घुरबारी चकनी गांव में युवक की गला रेतकर हत्या
  • तालाब किनारे बच्चों को मिली लाश, गांव में मचा हड़कंप
  • मृतक की पत्नी का था प्रेम-प्रसंग, थाने में पहले से चल रहा था विवाद

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सहतवार थाना क्षेत्र के आसमान ठोठा ग्राम पंचायत अंतर्गत घुरबारी चकनी गांव में बुधवार सुबह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के पास तालाब में पड़ा मिला। बच्चों ने सबसे पहले शव को देखा और शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान अतरडरिया निवासी 35 वर्षीय अनिल चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पत्नी के प्रेम संबंध से जुड़ा है मामला?

परिजनों के मुताबिक, अनिल की पत्नी अनीता के किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी अनिल को कुछ समय पहले ही हुई थी। इसके बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मुंबई चली गई थी। अनिल ने इस संबंध में सतवार थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है कि थाने में दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही और बाद में अपने भाई के साथ मायके चली गई। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान पत्नी और उसके प्रेमी ने अनिल को जान से मारने की धमकी दी थी।

हफ्ते भर पहले ही लौटा था चेन्नई से

अनिल चौहान चेन्नई में प्राइवेट नौकरी करता था और एक सप्ताह पूर्व ही वह घर आया था। उसके दो बच्चे हैं – सात वर्षीय पुत्र अजय और पांच वर्षीय पुत्री अनुष्का। पत्नी अनीता बेटी के साथ मायके में है, जबकि बेटा अजय पिता के साथ ही रहता था।

इकलौता बेटा था अनिल

परिवार में अनिल ही एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके पिता सुरेंद्र चौहान कुछ वर्षों पहले हुए एक सड़क हादसे के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। बेटे की मौत से मां सुनीता, पिता सुरेंद्र और बेटे अजय का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक रंजिश और प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading