फिर गूंजेगा हरियाली का संदेश- लिया 11 हजार पौधे लगाने का संकल्प

  • स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन और युवा होंगे अभियान का हिस्सा
  • अभियान को जनांदोलन का रूप देने की अपील
  • भविष्य की पीढ़ियों को साफ हवा और हरियाली देने का संकल्प

अम्बेडकरनगर। जनपद के पर्यावरण प्रेमियों के लिए सुखद खबर है। पिछली वर्ष की भांति इस बार भी जनपद में 11,000 पौधों का महाभियान चलेगा। इस अभियान का नेतृत्व करेंगे यूथ समाज सेवा फाउंडेशन एवं युवा वाहिनी भारत के अध्यक्ष अंश मिश्र, जिन्होंने रविवार को दोहराया कि जनपद को फिर से हरियाली की ओर ले जाना ही उनका संकल्प है।अंश मिश्र ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के संकट को देखते हुए वृक्षारोपण अब विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें न केवल शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि यह कार्बन डाइऑक्साइड, धूल और हानिकारक गैसों को अवशोषित कर वायुमंडल को शुद्ध बनाते हैं।अंश मिश्र के अनुसार, वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण को बल मिलता है, बल्कि इससे जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और जैव विविधता को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का लक्ष्य फिर 11,000 पौधे लगाने का है, और इसके लिए जन सहयोग भी लिया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों और युवाओं को जोड़कर एक व्यापक हरित अभियान चलाया जाएगा।इस संकल्प के साथ अंश मिश्र ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ें और वृक्षारोपण को एक जनांदोलन का रूप दें। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए साफ हवा और हरियाली छोड़ना ही हमारा कर्तव्य है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading