जुलाई के पहले सप्ताह में होगा वृहद वृक्षारोपण

  • अंबेडकरनगर को इस वर्ष 34.65 लाख पौधरोपण का लक्ष्य, सभी विभागों को आवंटित हुए हिस्से
  • जुलाई के पहले सप्ताह में वृक्षारोपण अभियान शुरू होने की संभावना
  • गड्ढों की खुदाई, पौधों का ढुलान व संरक्षण की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने की। बैठक में वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी और लक्ष्य के अनुरूप संचालित किए जाने की रणनीति तय की गई।

जनपद को मिला है 34.65 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी ने बताया कि शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार जनपद अंबेडकरनगर में इस वर्ष कुल 34,65,880 पौधों का रोपण किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए विभिन्न विभागों को उनके निर्धारित लक्ष्य दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने तैयारियों की ली समीक्षा
सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधारोपण से पूर्व गड्ढों की खुदाई, पौधों का ढुलान और सुरक्षा की व्यवस्था समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वन विभाग द्वारा जारी इंडेंट के अनुसार संबंधित नर्सरी से पौधे समय से प्राप्त कर उन्हें रोपण स्थल के समीप सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा।

जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकता है राज्य स्तरीय शुभारंभ
प्रभागीय वनाधिकारी ने जानकारी दी कि मौसम को ध्यान में रखते हुए जुलाई के प्रथम सप्ताह में वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रारंभ होने की संभावना है। ऐसे में समस्त विभाग अपने-अपने दायित्व के अनुसार तैयारियां पूर्ण कर लें।

सीडीओ ने सभी विभागों को वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिकतम जन सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि उसकी संरक्षा, सिंचाई और देखभाल के लिए भी स्पष्ट कार्ययोजना बनाई जाए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading