पहचान के बाद हुई तेरहवीं, अब असली शव मिलने से परिजन स्तब्ध

  • अम्बेडकरनगर के मालपुर बसहिया में नाले से युवक का शव बरामद
  • मृतक मुरली दास साधू की भतीजी ने की पहचान
  • 27 सितंबर को सरयू नदी में मिला शव असल में कौन था, जांच में उलझन

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद अम्बेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मालपुर बसहिया गांव के किनारे स्थित नाले में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि यह शव मुरली दास साधू का है, जो करीब एक महीने पहले लापता हो गए थे और जिनका कथित रूप से अंतिम संस्कार भी किया जा चुका था।

10 सितंबर को लापता, 15 को दर्ज हुई रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, मालपुर बसहिया गांव निवासी मुरली दास साधु 10 सितंबर को अपने घर से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब कोई पता नहीं चला तो 15 सितंबर को मुरली दास की भतीजी प्रियंका ने जहांगीरगंज थाने में उनकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

27 सितंबर को मिला शव, पहचान में हुई चूक

इसी बीच 27 सितंबर को आलापुर तहसील क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर गांव के पास सरयू नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों को बुलाया। मुरली दास की भतीजी प्रियंका ने शव की पीठ पर एक तिल के आधार पर उसकी पहचान मुरली दास के रूप में की। परिजन शव को घर लाए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां तक कि मृतक की तेरहवीं भी पूरी विधि-विधान से संपन्न कर दी गई।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading