दिल्ली अदालत में जज को धमकी- मुजरिम और वकील का बेशर्मी भरा व्यवहार

  • जज को जान से मारने की धमकी, आरोपी और उसके वकील का खौ़फनाक हमला
  • महिला जज पर फेंकी गई वस्तु, आरोपी और वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी
  • जज शिवांगी मंगला ने कहा- न्याय की रक्षा के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा, वह उठाया जाएगा

नई दिल्ली।  दिल्ली की एक अदालत में चेक बाउंस मामले में जज को धमकाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले की सुनवाई कर रही ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिवांगी मंगला ने आरोपी को दोषी करार दिया, जिसके बाद मुजरिम और उसके वकील ने जज को जान से मारने की धमकी दी। यह घटना 2 अप्रैल को हुई। कोर्ट ने आरोपी को चेक बाउंस का दोषी मानते हुए अगली सुनवाई तक बेल बॉन्ड पेश करने का आदेश दिया। फैसले के बाद मुजरिम और उसके वकील ने जज से कहा, “तू है क्या चीज, बाहर मिल। देखते हैं घर जिंदा कैसे पहुंचती है।”

मुजरिम ने फेंकी चीज, वकील ने दबाव डाला- लॉ वेबसाइट “बार एंड बेंच” के अनुसार, फैसले के बाद आरोपी ने जज पर कोई वस्तु फेंकी और अपने वकील से कहा कि इस फैसले को पलटने के लिए कुछ भी किया जाए। आरोपी के वकील ने भी महिला जज पर मानसिक और शारीरिक दबाव डाला, साथ ही जज से इस्तीफा देने की मांग की। इसके बाद दोनों ने फिर से अदालत में बदतमीजी की और कहा कि आरोपी को बरी किया जाए।

नेशनल कमिशन फॉर वुमन और शोकॉज नोटिस का फैसला

महिला जज शिवांगी मंगला ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नेशनल कमिशन फॉर वुमन इस मामले में एक्शन लेगा। उन्होंने अपने फैसले में कहा कि न्याय की रक्षा के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा, वह किया जाएगा।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading