खजूरडीह से लापता हुए तीन बच्चे सकुशल मिले

  • अम्बेडकरनगर के खजूरडीह गांव से तीन बच्चे अचानक लापता
  • बच्चों की उम्र 4 से 5 वर्ष के बीच, घर से खेलने निकले थे
  • डायल 112 और थाना महरुआ पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

अम्बेडकरनगर। थाना महरुआ क्षेत्र के ग्राम खजूरडीह से सोमवार को अचानक तीन बच्चों के लापता होने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे आदेश (4 वर्ष) और माही (4 वर्ष), जो अपनी मां के साथ हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जनपद के अटेली मंडी से एक माह पूर्व ननिहाल खजूरडीह आए थे, स्थानीय निवासी राजकुमार की पुत्री सलोनी (5 वर्ष) के साथ घर से खेलने के लिए निकले थे। जब काफी समय तक बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने पूरे गांव में तलाश की, लेकिन बच्चों का कुछ पता न चलने पर उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर तत्काल स्थानीय थाना महरुआ को सूचित किया। महरुआ थाने से उपनिरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर बच्चों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आस-पास के क्षेत्रों में व्यापक तलाश अभियान चलाया।

करीब तीन घंटे की सतत खोजबीन के बाद बच्चों को ग्राम खजूरडीह से लगभग दो किलोमीटर दूर ग्राम पतौना में एक स्कूल के पास खेलते हुए पाया गया। जांच में पता चला कि बच्चे खेलते-खेलते गांव से दूर निकल गए थे और वहीं रुक गए थे। पुलिस टीम ने बच्चों को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया।

 

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading