कानपुर में मूसलाधार बारिश से तीन जगह सड़कें धंसीं

कानपुर। रविवार शाम हुई मूसलाधार बारिश ने कानपुर शहर की सड़क व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में सड़कें धंस गईं, जिससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैल गई। वहीं, कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन बाधित रहा।

ब्रह्म नगर में 10 फीट गहरा गड्ढा, रास्ता बंद

सबसे बड़ा हादसा ब्रह्म नगर चौराहे पर देखने को मिला, जहां रविवार रात सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इसके चलते करीब 8 से 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। स्थानीय निवासी नीरज के अनुसार, गड्ढा अचानक बना, लेकिन संयोग अच्छा था कि रात का समय था और कोई वहां से गुजर नहीं रहा था।
स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे से एक गहरा नाला गुजरता है, जो सड़क धंसने की वजह बना।

जवाहर नगर में अंध विद्यालय के सामने भी सड़क धंसी

दूसरी घटना जवाहर नगर क्षेत्र की है, जहां अंध विद्यालय के गेट के सामने सड़क धंस गई और 5 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने ईंटें लगाकर अस्थायी रूप से रास्ते को सुरक्षित किया। हालांकि, यहां से गुजरने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

स्वरूप नगर में सोमवार सुबह तीसरी घटना

तीसरी घटना सोमवार सुबह स्वरूप नगर इलाके में हुई, जहां सड़क धंसने से करीब 3 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना की सूचना नगर निगम को दी गई, जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई है।

जलभराव से शहर का यातायात भी प्रभावित

तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मुख्य सड़कें पानी से भर गई हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम से जल्द सुधार कार्य कराने की मांग की है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading