SBI समेत 4 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा

टॉप-10 कंपनियों में 4 की वैल्यू ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ी, LIC समेत 6 कंपनियों को नुकसान

बीते हफ्ते देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 के मार्केट कैपिटलाइजेशन में कुल करीब ₹1.43 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सबसे ज्यादा मार्केट वैल्यू बढ़ाने वाली कंपनी रही।

मार्केट कैप बढ़ाने वाली 4 कंपनियों में SBI के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) शामिल हैं। SBI के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा ₹63,922.03 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ बैंक की कुल मार्केट वैल्यू बढ़कर ₹10.12 लाख करोड़ पहुंच गई।

रिलायंस की वैल्यू ₹32,816 करोड़ बढ़ी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू ₹32,816.4 करोड़ बढ़कर ₹18,01,925.19 करोड़ हो गई। वहीं TCS के मार्केट कैप में ₹31,875.35 करोड़ का उछाल आया और कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू ₹8.87 लाख करोड़ पहुंच गई।

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का मार्केट कैप भी ₹14,637.76 करोड़ बढ़कर ₹5,56,482.45 करोड़ हो गया।

LIC समेत 6 कंपनियों की वैल्यू घटी

दूसरी ओर, टॉप-10 कंपनियों में शामिल 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर करीब ₹1.23 लाख करोड़ की गिरावट दर्ज की गई।

इन कंपनियों में भारती एयरटेल, HDFC बैंक, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं। इनमें LIC को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button