अम्बेडकरनगर में विवाहिता पर अत्याचार-ससुरालियों पर गंभीर आरोप

  • पति की दूसरी शादी के बाद महिला बेघर, दहेज के लिए किया गया उत्पीड़न्र
  • शादी के सालों बाद भी नहीं थमा उत्पीड़न, महिला ने लगाई न्याय की गुहार
  • दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने किया शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न

    अम्बेडकरनगर । अम्बेडकरनगर ज़िले से महिला उत्पीड़न का एक नया मामला सामने आया है। टांडा क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2011 में उसका निकाह कमाल अहमद नामक युवक से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही दहेज में दो लाख रुपये की मांग शुरू हो गई। महिला के पिता ने एक लाख रुपये देने की कोशिश की, लेकिन यह भी ससुराल वालों को संतुष्ट नहीं कर सका।

महिला का कहना है कि ससुर जुनेद आलम, सास आसमा खातून, जेठ बेलाल अहमद, जेठानी आफरीन बानो और ननद साजिया ने उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके जेठ ने छेड़छाड़ की कोशिश की और विरोध करने पर पूरे परिवार ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।

पति ने वर्ष 2019 में फिरदौस नाम की एक अन्य महिला से दूसरा निकाह कर लिया और बच्चों की देखरेख का अधिकार भी अपने पास रख लिया। इस दौरान महिला ने कई बार शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

बीते 19 फरवरी को जब महिला अलीगंज थाने से शिकायत कर लौट रही थी, तो रास्ते में चार अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की, जिसके बाद महिला थाना में दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading