
लखनऊ: शहर में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों और 62वां सचिवों का सम्मेलन चल रहा है। इस दौरान हजरतगंज इलाके में किए गए ट्रैफिक डायवर्जन के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जाम की स्थिति बन गई।
मुख्य चौराहा हजरतगंज होने के कारण डायवर्जन के बाद वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। प्रभात सिनेमा के आसपास, कैंट मॉल एवेन्यू, कैसरबाग और गोलागंज में जाम के हालात पैदा हुए। खासतौर पर कैंट मॉल एवेन्यू न्यू और सदर फ्लाईओवर के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम के कारण स्कूल के छात्र और राहगीर कई देर तक फंसे रहे। हजरतगंज चौराहे से सिविल अस्पताल और मुख्यमंत्री आवास जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान कई छात्र अपने स्कूल वाहन छोड़कर पैदल ही रास्ता तय करते नजर आए।








