डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर वार्डों में प्रशिक्षण अभियान

अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए वार्ड स्तर पर प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को गोविंद गणेशपुर वार्ड में विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण को व्यवहार में लाना और नागरिकों को इसकी प्रक्रिया से अवगत कराना रहा।

मॉडर्न ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ट्रेनिंग पार्टनर टीम दे रही प्रशिक्षण
नगर पालिका परिषद अकबरपुर की ट्रेनिंग पार्टनर संस्था मॉडर्न ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की टीम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टीम ने प्रत्येक घर पर पहुंचकर नागरिकों को बताया कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने से संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया सरल होती है। प्रशिक्षण के दौरान यह भी समझाया गया कि कचरे का पृथक्करण स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक है।

स्वच्छ भारत मिशन और IEC टीम के साथ संयुक्त अभियान
यह अभियान नगर पालिका परिषद अकबरपुर की स्वच्छ भारत मिशन टीम, आईईसी टीम और ट्रेनिंग पार्टनर टीम के संयुक्त प्रयास से वार्डों में बृहद स्तर पर चलाया जा रहा है। तीनों टीमों के समन्वय से घर-घर संपर्क कर लोगों को स्वच्छता से जुड़े व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान के दौरान नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए नियमित रूप से पृथक कचरा देने पर जोर दिया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *