बीस हजार किसान 20वीं किस्त से वंचित, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

  • 3.88 लाख किसानों को मिली योजना की 20वीं किस्त
  • 20 हजार से अधिक पात्र कृषक धनराशि से वंचित
  • आधार लिंकिंग और खातों की तकनीकी गड़बड़ी बनी वजह

अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त वितरण को लेकर जनपद में जहां एक ओर तीन लाख 88 हजार से अधिक किसानों को लाभ प्राप्त हुआ, वहीं दूसरी ओर बीस हजार से अधिक पात्र कृषक इस बार की किस्त से वंचित रह गए। किसानों को राहत देने के लिए चलाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना में विभागीय स्तर पर हुई चूक अब सवालों के घेरे में है।

लाभ से वंचित रह गए हजारों पात्र किसान

जनपद के ग्रामीण अंचलों में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनके खाते में 20वीं किस्त की धनराशि नहीं पहुंची। इन किसानों ने समय से ई-केवाईसी पूरा किया था, भूमि अभिलेख भी अपडेट थे, फिर भी धनराशि ट्रांसफर नहीं हुई। संबंधित किसानों ने कृषि विभाग और लेखपालों से संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

आधार सीडिंग, बैंक खातों की त्रुटियां बनीं बाधा

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिन किसानों के खाते में किस्त नहीं आई है, उनमें अधिकांश के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं थे या फिर खातों में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। इसके अलावा कुछ मामलों में लाभार्थियों के भूमि रिकॉर्ड में विसंगति पाई गई, जिसे समय रहते संशोधित नहीं किया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading