लखनऊ में अफसर की पत्नी से लूट और हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

  • लखनऊ के भूतनाथ में सचिवालय अफसर की पत्नी से लूट
  • AC मरम्मत के बहाने घर में घुसे थे आरोपी
  • महिला पर चाकू से हमला कर सोने की चेन व बाली लूटी

लखनऊ। राजधानी के भूतनाथ इलाके में सचिवालय अधिकारी की पत्नी से लूट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गाजीपुर पुलिस ने घटना के आठ दिन बाद दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एसी मरम्मत के बहाने घर में दाखिल हुए थे और फिर महिला का गला रेतकर चेन व बाली लूट कर फरार हो गए थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान समोद्दीपुर, इंदिरानगर निवासी चिरकू उर्फ कपिल कश्यप (20) और फरीदनगर, इंदिरानगर निवासी रामधीरज उर्फ मोगली (22) के रूप में हुई है। इनके पास से पीड़िता की कान की दो सोने की बालियां बरामद हुई हैं।

9 जून को दिया था वारदात को अंजाम

घटना 9 जून की है, जब इंदिरानगर स्थित भूतनाथ मार्केट के पास सचिवालय में कार्यरत हरीशचंद्र पांडेय के घर पर उनकी पत्नी शशि पांडेय अकेली थीं। तभी दोनों आरोपी एसी बनाने के बहाने घर में घुसे और महिला पर हमला कर दिया। शशि पांडेय का गला चाकू से रेता गया और उनका सिर दीवार पर पटक दिया गया।

हमले में गंभीर रूप से घायल हुई शशि को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गले में 7 टांके लगाए गए और हाथ में भी गहरे घाव आए। उन्हें 10 जून को अस्पताल से छुट्टी मिली, लेकिन अभी भी उन्हें बोलने में कठिनाई हो रही है।

नशे की लत और शादी का खर्च बना वारदात की वजह

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी स्मैक के नशे के आदी हैं। उन्होंने बताया कि घटना को किसी योजना के तहत नहीं, बल्कि अचानक देखा और टारगेट कर लिया गया था।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading