17.91 करोड़ की वसूली को लेकर लखनऊ स्थित दो भवन सील

लखनऊ। राजधानी में सहारा ग्रुप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को जिला प्रशासन ने सहारा प्राइम सिटी और सहारा क्रेडिट पर करीब 17 करोड़ 91 लाख रुपये की बकाया वसूली को लेकर अलीगंज स्थित कपूरथला कॉम्प्लेक्स के सहारा भवन-1 और भवन-2 को सील कर दिया।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी (सदर) की निगरानी में की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। प्रशासन ने बताया कि यह सीलिंग रेरा, कोर्ट और श्रम न्यायालय द्वारा जारी रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) के तहत बकाया वसूली न होने पर की गई है।

किस खाते में कितना बकाया?

  • सहारा प्राइम सिटी : ₹9.14 करोड़

  • सहारा क्रेडिट : ₹4.58 करोड़ (न्यायालय देय)

  • श्रम देय : ₹3.19 करोड़

  • कुल बकाया : ₹17.91 करोड़

नोटिस के बावजूद नहीं हुई भुगतान

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सहारा समूह को बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद बकाया जमा नहीं किया गया, जिसके चलते यह अंतिम कार्रवाई करनी पड़ी।

आगे और संपत्तियों की कुर्की या नीलामी संभव

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर सहारा ग्रुप की ओर से अब भी बकाया जमा नहीं किया जाता, तो अन्य संपत्तियों की कुर्की या नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया की वसूली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading