दो कंपाउंडर्स ने मिलकर बंगाली डॉक्टर के बेटे को उतारा मौत के घाट

सोते समय कैंची से हमला कर युवक की हत्या

एनेस्थीसिया इंजेक्शन देकर तालाब में फेंका शव

अश्लील वीडियो और पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

बदायूं। बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दो कंपाउंडर्स ने मिलकर एक बंगाली डॉक्टर के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले सोते समय युवक पर कैंची से हाथ-पैर और पेट में कई वार किए, फिर उसे एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया।

हाथ-पैर में ईंट बांधकर तालाब में फेंका शव
हत्या के बाद आरोपियों ने युवक के हाथ-पैर में ईंट बांधी और डॉक्टर के घर के पीछे स्थित तालाब में शव फेंक दिया, ताकि पहचान न हो सके। कुछ दिन बाद तालाब में शव उतराता मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

अश्लील वीडियो बना हत्या की वजह
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के पास एक आरोपी कंपाउंडर की मां का अश्लील वीडियो था। वह उस वीडियो को दिखाकर आरोपी को लगातार चिढ़ाता और ब्लैकमेल करता था। इसी बात से तंग आकर कंपाउंडर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

दूसरे आरोपी को डॉक्टर ने किया था नौकरी से बाहर
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दूसरे आरोपी कंपाउंडर को कुछ दिन पहले ही चोरी के आरोप में डॉक्टर ने दवाखाने से निकाल दिया था। इस रंजिश ने भी हत्या की साजिश को हवा दी।

19 दिसंबर की रात हुई वारदात, 22 को मिला शव
यह घटना बदायूं जिले के बेहटा कस्बे की है। 19 दिसंबर की रात वारदात को अंजाम दिया गया। उस समय डॉक्टर अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल गए हुए थे और उनका बेटा घर पर अकेला था। 22 दिसंबर को तालाब में शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *