गोमती नगर स्टेशन से चलेंगी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस

लखनऊ। गोमती नगर रेलवे स्टेशन से अब दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें क्रमश: मालदा टाउन (पश्चिम बंगाल) और दरभंगा (बिहार) तक जाएंगी। इसके अलावा बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली आनंद विहार के लिए भी एक नई अमृत भारत ट्रेन लखनऊ होकर चलाई जाएगी।

फिलहाल, तीनों ट्रेनें सप्ताह में एक दिन (वीकली) चलेंगी। भविष्य में इन्हें रेगुलर सेवा में बदला जाएगा। ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 130 किमी/घंटा होगी। इसमें 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और जनरल क्लास की सुविधा होगी। ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

मालदा टाउन से गोमती नगर के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस:

  • प्रस्थान: हर गुरुवार शाम 7:25 बजे मालदा टाउन से

  • आगमन: शुक्रवार दोपहर 3:40 बजे गोमती नगर

  • वापसी: हर शुक्रवार शाम 6:40 बजे गोमती नगर से

  • गंतव्य आगमन: शनिवार शाम 4:40 बजे मालदा टाउन

  • रूट: न्यू फरक्का, साहिबगंज, भागलपुर, गया, वाराणसी, अयोध्या कैंट सहित प्रमुख स्टेशन

दरभंगा-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस (15561/15562):

  • दरभंगा से रवाना: हर शनिवार दोपहर 3:00 बजे

  • लखनऊ पहुंच: रविवार सुबह 5:35 बजे

  • वापसी: हर रविवार सुबह 8:15 बजे गोमती नगर से

  • दरभंगा आगमन: रविवार रात 12:35 बजे

  • रूट: रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या धाम समेत 15+ स्टेशन

मोतिहारी से दिल्ली आनंद विहार तक विशेष सेवा:

  • रवाना: 18 जुलाई को दोपहर 11:45 बजे बापूधाम मोतिहारी से

  • लखनऊ पहुंच: रात 11:35 बजे

  • दिल्ली आगमन: अगली सुबह 10:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल

  • फीचर: विशेष सेवा के रूप में शुरुआत, बाद में नियमित सेवा

गोमती नगर स्टेशन का बढ़ता महत्व:

वर्तमान में गोमती नगर स्टेशन से 6 ट्रेनों की शुरुआत होती है, जबकि 10 ट्रेनों का स्टॉपेज यहीं है। 7 वीकली गाड़ियां स्टेशन से संचालित होती हैं। साथ ही, यहां से पटना के लिए बंदे भारत एक्सप्रेस, कटिहार, कामाख्या, गोरखपुर और जयपुर के लिए भी ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading