झांसी में बेकाबू ट्रक ने टोलकर्मी को कार पर पटक दिया, 4 घायल

झांसी। झांसी–कानपुर हाईवे पर मोंठ थाना क्षेत्र स्थित सेमरी टोल प्लाजा पर शनिवार को एक खौफनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने दो कारों को टक्कर मारते हुए टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे टोलकर्मी को जोरदार तरीके से उड़ा दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि टोलकर्मी करीब 10 फीट उछलकर एक कार पर गिर गया और शीशा तोड़ते हुए उसमें फंस गया।

टोलकर्मी और कार सवार घायल

हादसे में टोलकर्मी रमाकांत रिछारिया (56) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह जालौन जिले के उरई के रहने वाले हैं और मोंठ टोल प्लाजा में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। हादसे में कार में बैठे तीन लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फास्टैग पेमेंट में देरी थी वजह

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर टोल पर रमाकांत रिछारिया ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक कार के फास्टैग से पेमेंट में समस्या हुई और पीछे एक और कार खड़ी हो गई। रमाकांत मोबाइल से फास्टैग स्कैन कर रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने दोनों कारों को टक्कर मार दी और टोलकर्मी को उड़ाते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें करीब 50 मीटर तक घिसटती रहीं और टोलकर्मी कार के शीशे में फंस गए।

स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया ट्रक चालक

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास खड़े लोग और अन्य टोलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत इलाज के लिए मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, ट्रक चालक बैरियर तोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *