2027 बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, अब समय से पहले तय होंगे परीक्षा केंद्र

20 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया, 18 सितंबर तक जारी होगी हाईस्कूल-इंटर की अंतिम केंद्र सूची

अम्बेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी कर दी है। इस बार परीक्षा केंद्रों का चयन पिछले वर्षों की तुलना में पहले किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।

जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि परिषद के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 20 जुलाई 2026 तक परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय के भौतिक संसाधनों और आधारभूत सुविधाओं का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसी आधार पर परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
तीन अगस्त तक होगा विद्यालयों का भौतिक सत्यापन
ऑनलाइन विवरण अपलोड होने के बाद तहसील स्तरीय समिति तीन अगस्त तक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी। सत्यापन रिपोर्ट 10 अगस्त तक परिषद के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके आधार पर परिषद 17 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी करेगी।
आपत्तियों के लिए मिलेगा ऑनलाइन अवसर
यदि किसी विद्यालय की मान्यता, भवन या अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कोई आपत्ति होती है तो ऐसे विद्यालयों की सूची 18 अगस्त को सार्वजनिक की जाएगी। इसके बाद 22 अगस्त से एक सितंबर तक प्रधानाचार्य, छात्र और अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इन आपत्तियों का निस्तारण जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर किया जाएगा।
सात सितंबर को संशोधित सूची, 18 सितंबर तक अंतिम केंद्र घोषित
आपत्तियों के निस्तारण के बाद सात सितंबर को संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी। अंतिम स्तर पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 सितंबर 2026 तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची परिषद की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि परिषद ने स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button