यूपी पंचायत चुनाव 2026 में टल सकता है

लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनाव अप्रैल-मई 2026 में कराना मुश्किल लग रहा है। सूत्रों के अनुसार यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही संभव हो सकते हैं। वजह है जनगणना-2027, जिसके लिए 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक हाउस लिस्टिंग का काम किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार के पास पंचायत चुनाव के लिए पर्याप्त कर्मचारी और अधिकारी उपलब्ध नहीं रहेंगे। 22 जनवरी को भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय ने जनगणना-2027 का कार्यक्रम जारी किया।

इस 16वीं जनगणना में पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल रूप में होगी। हाउस लिस्टिंग का काम 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इसके बाद, 1 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या की गिनती होगी।

हाउस लिस्टिंग में यूपी के 75 जिलों में 50-60 हजार शिक्षक, शिक्षा मित्र, लेखपाल और अन्य कर्मचारी तैनात होंगे। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी और विकासखंड अधिकारी भी इस कार्य में शामिल होंगे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *