UPPCS-2025 व ACF परीक्षा की तैयारियों पर कलेक्ट्रेट में हाईलेवल मीटिंग

  • 24 केंद्रों पर 11,304 अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • निष्पक्ष परीक्षा के लिए सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतज़ाम
  • परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में फोटोस्टेट व स्कैनर दुकानें रहेंगी बंद

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को सुचारू, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई।

परीक्षा की रूपरेखा और संख्या

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बैठक को अवगत कराया कि आगामी परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक निर्धारित की गई है। जनपद के 24 परीक्षा केंद्रों पर कुल 11,304 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस दौरान केंद्रों पर सहायक केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेटों को ड्यूटी लगाई जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सभी केंद्राध्यक्षों तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और कक्ष निरीक्षकों को अपनी निर्देश पुस्तिका का बारीकी से अवलोकन कर कर्तव्यपालन करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही, उन्होंने परीक्षा के 500 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट मशीन, स्कैनर और प्रिंटर की दुकानों को बंद रखने के आदेश भी दिए। यह कदम परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading