ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए घर बैठे चेक करें आधार का इस्तेमाल

  • ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए आधार इस्तेमाल जांचें
  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से फ्री में करें चेक
  • आधार इस्तेमाल का 6 महीने तक का रिकॉर्ड देखें

नई दिल्ली। ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में अपने आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल की जांच करना बेहद जरूरी हो गया है। आधार कार्ड का इस्तेमाल लगभग हर सरकारी और गैर-सरकारी काम में होता है, इसलिए इसका गलत उपयोग गंभीर समस्या पैदा कर सकता है।

आप घर बैठे UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने आधार नंबर का कब और कहां इस्तेमाल हुआ है, इसे आसानी से चेक कर सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह फ्री है।

आधार इस्तेमाल जांचने का तरीका

  1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।

  2. Aadhaar Services के अंतर्गत ‘Aadhaar Authentication History’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

  3. आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालकर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।

  4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालकर सबमिट करें।

  5. ऑथेंटिकेशन टाइप, डेट रेंज और अन्य जरूरी जानकारी भरें। (6 महीने तक का डेटा देखें।)

  6. ‘Verify OTP’ पर क्लिक करते ही आपके सामने आधार के इस्तेमाल का विवरण आ जाएगा।

गलत इस्तेमाल पाए तो शिकायत करें
अगर जांच में पता चले कि आधार का गलत उपयोग हुआ है तो आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं, या help@uidai.gov.in पर ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, uidai.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत भी की जा सकती है।

मृतक के आधार का दुरुपयोग रोकने के लिए जरूरी कदम
व्यक्ति की मृत्यु के बाद आधार कार्ड रद्द नहीं होता। इसलिए मृतक के परिवार को ध्यान रखना चाहिए कि उसका आधार गलत तरीके से इस्तेमाल न हो। UIDAI की वेबसाइट या ऐप से आधार को लॉक किया जा सकता है।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading